Bihar

पटना में तीसरे दिन भी ऑटो चालकों की हड़ताल जारी: 5 को पटना बंद का ऐलान, पैदल ही सफर करने को मजबूर हैं लोग

पटना में शुक्रवार से शुरू ऑटो और ई रिक्शा चालकों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। पटना जंक्शन से कई मार्गों पर ऑटो और ई रिक्शा नहीं मिलने से यात्री खासा परेशान दिखे। लोग खुद सिर पर सामान लेकर सफर करने को मजबूर हो गए। इधर, ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने साफ कहा है कि अगर सरकार और प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह इस बंद को आगे भी जारी रखेंगे। सोमवार को वह विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर मंगलवार को पटना बंद कर चक्का जाम किया जाएगा।

बातचीत संतोषजनक रहने पर, रोका जाएगा प्रदर्शन

पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को हटाने के विरोध में शुक्रवार से ही पटना के ऑटो चालक हड़ताल पर हैं। इससे पटना वासियों को काफी परेशानी हो रही है। पटना जंक्शन से पटना सिटी, कंकड़बाग, नाला रोड, हनुमान नगर, बाजार समिति, अगमकुआं समेत पूर्वी क्षेत्र के यात्रियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। ऑटो हड़ताल को लेकर संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन और बड़े स्तर पर होगा।

अगर सरकार और प्रशासन उनके साथ वार्ता करने के लिए सहमत नहीं होती, तो वह प्रदर्शन करने के लिए रोड पर उतरेंगे। इसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं होती है तो पटना बंद कर चक्का जाम किया जाएगा। अगर बातचीत संतोषजनक रहता है, तो यह प्रदर्शन रोक दिया जाएगा।

मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं चालक

बता दें कि हड़ताल के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जंक्शन से पूर्वी रूट के करीब 75% ऑटो हड़ताल पर रह रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि कम ऑटो चलने से अन्य चालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा भी वसूल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

8 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

9 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

20 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

21 घंटे ago