Bihar

PM मोदी बोले- 2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत: तब हमारी जिंदगी में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता की जगह नहीं रहेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। तब हमारी जिंदगियों में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं रहेगी।

कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में G20 बैठक कराने पर पाकिस्तान और चीन की आपत्ति को पीएम ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अधिकार है कि अपने देश के किसी भी हिस्से में बैठक करा सकते हैं। दरअसल, 28 अगस्त को चीन ने एक मैप जारी करके अरुणाचल और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया था।

G20 में हमारी कही बातों को दुनिया भविष्य का रोडमैप मानती है

पीएम ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ देश ही नहीं, दुनिया के लिए भी राह दिखाने वाला सिद्धांत बन सकता है। G20 बैठक में हमारी बातों और हमारे विजन को दुनिया सिर्फ आइडिया नहीं मानती है, बल्कि भविष्य के रोडमैप के तौर पर देखती है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की G20 की अध्यक्षता से कई पॉजिटिव बदलाव सामने आ रहे हैं, इनमें से कुठ मेरे दिल के बेहद करीब हैं। दुनिया का नजरिया जाे अब तक GDP पर केंद्रित था, अब इंसानों पर केंद्रित होता जा रहा है। इस बदलाव में भारत ने अहम भूमिका निभाई है।

जल्द ही तीन बड़ी इकोनॉमी में शामिल होगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक दुनिया भारत को 100 करोड़ भूखे लोगों का देश मानती थी, लेकिन अब हम 100 करोड़ महत्वाकांक्षी मन और 200 करोड़ हुनरमंर हाथों का देश बन गए हैं। भारतीयों के पास आज ऐसे विकास की बुनियाद खड़ी का मौका है, जिसे अगले हजार साल तक याद रखा जाएगा। शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में हमने एक दशक से कम समय में पांच पायदानों की छलांग मारी है। जल्द ही भारत दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago