Bihar

बिहार में मिट्टी की जांच के लिए बनेगी लैब; एक सैंपल की टेस्ट के देने होंगे इतने रुपये…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार की खेतों की मिट्टी की सेहत सुधरेगी। इसके लिए 13 जिलों में ग्राम स्तरीय लैब स्थापित की जाएगी। पहले से बनी राज्य की आठ अन्य लैब सुदृढ़ होंगी। वहीं, मिट्टी जांच के लिए इस वर्ष दो लाख नमूने संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर नौ करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि विभाग ने हरेक जिले में लक्ष्य तय करते हुए राशि भेज दी है। फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना इसका लक्ष्य है। मिट्टी के एक नमूने की जांच पर 300 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह दो लाख मिट्टी जांच पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच लैब की स्थापना के लिए 19 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। आठ मिट्टी जांच प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण पर तीन करोड़ 20 लाख खर्च होंगे। मिट्टी के नमूनों की जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जाएगा कि उनकी खेत की मिट्टी के लिए कौन सा उर्वरक जरूरी है, मिट्टी में क्या कमी है, उसकी सेहत सुधारने के लिए क्या किया जाना चाहिए, आदि। इस वर्ष पचास हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसपर राज्य में दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन 13 जिलों में बनेगी लैब:

राज्य में ग्राम स्तरीय लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन 13 जिलों भभुआ, अरवल, नवादा, गोपालगंज, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में लैब बनेगी।

इन जिलों में लैब सुदृढ़ होंगी:

राज्य के आठ जिलों में पहले से स्थापित लैब सुदृढ़ की जाएंगी। इनमें अरवल, शिवहर, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, दरभंगा और बांका की लैब शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

9 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

11 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago