मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे। इससे पहले उन्होने अपनी पार्टी जदयू कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। जिसके बाद वो सीधे लालू यादव से मिलने के लिए निकल पड़े। अचानक इस मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा इस बात की हो रही है। कि कल यानी सोमवार को होने वाली स्पेशल कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दने के मामले भी सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। साथ ही इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है।
आपको बता दें सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला नीतीश सरकार जल्द लेने वाली है। जिसको लेकर हलचल तेज हो गई है। और अक्टूबर में दशहरा से पहले बड़ा तोहफा शिक्षकों को नीतीश सरकार दे सकती है। जिसके लिए एक आंतरिक कमेटी का गठन हुआ था। जिसने अपनी रिपोर्ट नीतीश सरकार को सौंप दी है।
ऐसे में कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में बड़ी खबर निकल कर सामने आ सकती है। साथ ही इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कह चुके हैं। कि बिहार में कोई दिक्कत नहीं है। और न ही किसी तरह की कोई झंझट है। ऐसे बिहार में सीट बंटवारे पर लालू और नीतीश के बीच चर्चा हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी लगातार मुलाकात कर रहे हैं। पहले पार्टी के विधायकों फिर सांसदों और अब प्रकोष्ठ अध्यक्षों और प्रवक्ताओं से मुलाकात की थी। और कल भी पार्टी के विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। ऐसे में लालू यादव और नीतीश कुमार की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…