Bihar

मनीष कश्यप को जज ने वापस तमिलनाडु भेजने से रोका, कोर्ट ने कहा- बेतिया में कई केस, यहीं रखना सही

यूट्यूबर मनीष कश्यप अब बिहार की जेल में ही रहेगा। बेतिया कोर्ट में आज तमिलनाडु पुलिस ने उसे पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस पर बेतिया में आधा दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे हैं। इसलिए मनीष को बेतिया जेल में ही रखा जाएगा और यहीं से तमिलनाडु मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी।

डिस्ट्रिक्ट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर उमेश कुमार विश्वास ने कोर्ट में एक पिटीशन देकर अनुरोध किया कि यूट्यूबर पर पटना में भी मामले दर्ज हैं। जिसमें पेशी का आदेश है। इसलिए इसे पटना जाने दिया जाए। जिसके बाद कोर्ट ने पटना जाने का आदेश जारी किया। पेशी के बाद पुलिस मनीष को लेकर पटना जा रही है।

बता दें कि बेतिया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को यूट्यूबर मनीष कश्यप को बीजेपी विधायक से रंगादारी मांगने और बैंक मैनेजर से अभद्रता के मामले में अलग-अलग कोर्ट में पेश किया गया।

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष तमिलनाडु के मदुरई जेल से चार महीने से बंद था। बेतिया कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु पुलिस आज सप्त क्रांति ट्रेन से लेकर आई थी। मनीष की सुरक्षा में 60 से 70 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

मां भी मिलने पहुंची

वहीं, दूसरी तरफ एसपी कार्यालय के पास मनीष की मां अपने बेटे से मिलने की आस लगाए बैठी रहीं, उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इस पर वह गेट पर बैठकर रोती रहीं। मां के साथ मनीष कश्यप का भाई भी मौजूद था।

दो केस में मनीष की पेशी

बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने के मामले और मझौलिया के पारस पकड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बेतिया कोर्ट में पेशी हुई। इस दोनों मामले में न्यायालय की ओर से मनीष को पेशी कराने के लिए चेन्नई पुलिस और मदुरई सेंट्रल कारा को निर्देशित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago