Bihar

संसद में जाकर ही कौन सा बड़का काम कर लेंगे राहुल? लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बोले सम्राट चौधरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। अब राहुल गांधी फिर से सांसद बन गए हैं और संसद के सत्र में शामिल हो सकेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल होने पर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे बीजेपी की हार बता रहा है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि यह कोर्ट का मामला है, इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी दोषमुक्त होंगे तो क्या होगा, यह उस वक्त सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जाकर ही क्या कर लेंगे। इतना दिन से संसद में हैं, पूरा देश जानता है कि राजनीति में उनकी क्या भूमिका है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद नीतीश को झटका लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लटके रह जाएंगे, कहीं कुछ होने वाला नहीं है।

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बताया था। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपराधिक मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था। हालांकि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है तो एक बार फिर से उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago