Bihar

कल से अपलोड करें नई फोटो, बिहार शिक्षक परीक्षा Admit Card ठीक कराने का आखिरी मौका

यदि आपने भी बिहार में 1.7 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया है और चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर गलत फोटो प्राप्त हुई है तो इसे सुधारने का आखिरी मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को अपनी फोटो फिर से अपलोड करने की सुविधा दी है, जिनके प्रवेश पत्र द्वितीय फोटो किसी अन्य व्यक्ति की प्रकाशित हुई है। ये सभी उम्मीदवार शुक्रवार, 18 अगस्त से अपनी नई लेटेस्ट फोटो अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए आखिरी तारीख बीपीएससी ने 20 अगस्त निर्धारित की है।

कहां और कैसे अपलोड करें नई फोटो?

उम्मीदवारों को अपनी नई फोटो अपलोड करने के लिए बीपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने पूर्व में सबमिट किए गए अप्लीकेशन के एडिट लिंक पर क्लिक अपनी अपनी नई फोटो अपलोड कर पाएंगे। फोटो अपलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक किए जाने की घोषणा की है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के प्रिंट-आऊट के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। परीक्षा में ले जाने के लिए जिन वस्तुओं की अनुमति है और किन चीजों को कदाचार (Unfair Means UFM) माना जाएगा, इनकी जानकारी उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना में देख सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago