पूर्व एमएलसी हुलास पांडे के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. घटना पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके की है. यहां पूर्व एमएलसी हुलास पांडे का घर है. मिली जानकारी के अनुसार उनके बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. मृतक की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है.
पूर्व एमएलसी के बेटे को इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं इस घटना के बाद हुलास पांडेय के घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.
बता दें, घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके की है. यहां पूर्व एमएलसी हुलास पांडे का घर है. मिली जानकारी के अनुसार उनके बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. सुनील पांडेय के छोटे भाई हुलास भी राजनीति में हैं और वो लोजपा के नेता है. हुलास पूर्व में एमएलसी भी रह चुके हैं वहीं सुनील पांडेय के एक और भाई संतोष पांडेय की बात करें तो वोे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनका कंस्ट्रक्शन का अपना बड़ा कारोबार है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…