Politics

CM बनने के हकदार नहीं थे नीतीश, फिर भी हमने त्याग करके बना दिया: PM मोदी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए सांसदों की मीटिंग के दौरान भाजपा के त्याग की याद दिलाई। उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि हमने ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, जो इसके लिए योग्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने ज्यादा सीटें हासिल कीं, लेकिन गठबंधन धर्म के लिए ऐसा किया गया। पीएम ने इस दौरान पंजाब का भी उदाहरण दिया, जहां भाजपा अकाली दल के साथ सत्ता में रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने कभी पंजाब में मुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की।

बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के एनडीए सांसदों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही। उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ उस जाति के लोगों के बीच ही नहीं रहना चाहिए, जिससे वह आते हैं। उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि सभी जातियों के लोगों के साथ जुड़ें। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी की कोई जाति नहीं होती। इसलिए सांसदों को चाहिए कि वे सभी वर्गों के उन लोगों से जुड़ें, जो वंचित हैं और गरीबी के शिकार हैं। इन दिनों वह लगातार सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दिन में बिहार के एनडीए सांसदों से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और कुछ अन्य राज्यों के सांसदों से भी मीटिंग की। पीएम मोदी इन दिनों सांसदों को जनता के बीच जाने के गुर सिखा रहे हैं।

एनडीए सांसदों से मुलाकात से पहले वह भाजपा के सांसदों से भी मीटिंग्स कर चुके हैं। भाजपा के सांसदों से भी पीएम मोदी ने कहा था कि वे अकेले राम मंदिर के भरोसे ही न रहें। इसकी बजाय जनता के बीच जाएं और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इसके अलावा सरकार की ओर से अब तक किए गए कामों और उनसे मिले फायदों के बारे में भी लोगों को जानकारी दें।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

1 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

6 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

8 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago