समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

CM नीतीश के सौ साल में धरती समाप्त होने की भविष्यवाणी पर लालू के खास MLC ने ली चुटकी, कहा “मेरे पूरे शरीर में थरथरी और कंपकंपी समा गयी है”

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही महागठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन दोनों के बीच तल्खी किसी से छुपी नहीं है। एक बार फिर आरजेडी एमएलसी ने मुख्यमंत्री पर बिना नाम लिए तंज कसा है। अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर सुनील कुमार सिंह ने कहा की “शायद अब धरती 100 वर्ष ही रहेगा! यह सुनकर ही मेरे पूरे शरीर में थरथरी और कंपकंपी समा गयी है।“

दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने कहा की हमको क्या है, हम काहे कुछ बोलेंगे। हम तो 73 साल के हैं। अब जाने वाले है। आप लोग देखिए अपना। साथ ही कहा की हम बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम दोनों में सुविधाओं को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इन लोगों से कह दिए है कि सब काम करिए। पैसा मत देखिए, हम तो इनका हाथ जोड़े रहते हैं। ताकि जल्दी बना दें। अब इ लोग बनाए तब ना, इ सब बन जाएगा। तबे ना लोग देखने आएगा।

IMG 20220723 WA0098

उन्होंने कहा की दुनिया त 100 साल में खत्म हो जाएगा। बन जाएगा त का पता 1,2 साल और आगे बढ़ जाए। हम त मेंटेनेंस का भी ध्यान रखने को बोलते हैं। नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्य सचिव और बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह को बोल रहे थे।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

बता दें की सुनील कुमार सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सुनील सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कडवाहट देखने को मिली थी। हालाँकि सुनील सिंह ने कहा था वे मुख्यमंत्री को अभिभावक मानते हैं। लेकिन आये दिन वे मुख्यमंत्री पर तीखा व्यंग करते हैं।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01