Bihar

बिहार: उधार में गुटखा खाना ग्राहक को पड़ा महंगा, किराना दुकानदार ने सिर में मारी गोली; मौके पर हुई मौत

बिहार के सहरसा जिला स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी अन्तर्गत तिलाठी गांव में शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पान मसाला का पैसा मांगने को लेकर कहासुनी के बाद दुकानदार ने एक ग्राहक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर कनरिया ओपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

उधार पान मसाला देने को लेकर हुआ विवाद

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव वार्ड नंबर सात निवासी उपेंद्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र बबलू यादव पड़ोस के रूपेश कुमार की किराना दुकान पर पान मसाला खाने गए थे। इस दौरान दुकानदार ने बबलू को उधार में पान मसाला देने से इनकार कर दिया।

मौके पर युवक ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान दुकानदार रूपेश कुमार ने बबलू यादव को सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सिर में गोली लगने से बबलू यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

ओपी प्रभारी अमरज्योति ने बताया कि पान मसाला का रुपया मांगने को लेकर विवाद की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। फर्दबयान या किसी प्रकार का आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर रही है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago