गोपाजगंज जिले के बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान मारने की धमकी दी गई है। मामले में विधायक ने महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विधायक ने दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर 27 जुलाई को फोन किया गया था। फोन रिसीव नहीं करने पर मैसेज के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गई है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है वह मोबाइल नंबर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ही बुधसी गांव के निवासी व जिला परिषद सदस्य ज्योति भूषण कुंवर उर्फ प्रिंस नेता का बताया गया है। प्रेम शंकर ने बताया है कि प्रिंस नेता ने पहले भी उनसे कई बार रंगदारी की मांग कर चुका है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।
विधायक ने बताया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला शख्स उनकी हत्या भी करा सकता है। महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को मैसेज के माध्यम से धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धमकी देने के मामले की जांच की जा रही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…