Bihar

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला, प्लेटफॉर्म पर रुकने के बजाए रिवर्सिबल लाइन पर गई सियालदह एक्सप्रेस

बिहार के कैमूर में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। वहां पर एक ट्रेन गलती से रिवर्सिबल लाइन पर चली गई। उस पर वो करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ती रही। राहत की बात ये रही कि रिवर्सिबल लाइन पर कोई ट्रेन आ नहीं रही थी।

जानकारी के मुताबिक जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकना था, लेकिन वो रिवर्सिवल लाइन पर चली गई। इसको देखकर यात्रियों में हड़ंकप मच गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि वहां पर क्या हो रहा।

वहीं दूसरी ओर करीब ढाई घंटे तक ट्रेन गलत लाइन पर खड़ी रही, जिससे रेलवे के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। इसके साथ ही यात्रियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। सभी बालासोर हादसे का उदाहरण दे रहे थे। फिलहाल स्टेशन के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, साथ ही यात्रियों को समझाया।

डीआरएम ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे में एक विशेष जांच दल का गठन किया। जिसने सोमवार से जांच शुरू कर दी। डीआरएम भी खुद भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे और वहां पर हर एक चीज का जायजा लिया। वो उस जगह पर भी गए, जहां पर ट्रेन रुकी थी।

उन्होंने कहा कि रेलवे की पहले प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है, इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। एक टीम का गठन कर दिया गया है, जो दो-तीन दिन में रिपोर्ट सौंप देगी। मामले में जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago