बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 26/ 2023 के लिए 12 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की थी जिसे बढ़ाकर 15 जुलाई किया गया था। अब 15 जुलाई को विस्तारित करते हुए 19 जुलाई तक आवेदन की तारीख की गई है।
प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन निबंधन की संख्या एवं अंतिम रूप से आवेदन भरने की संख्या में अधिक अंतर होने के आधार पर यह तारीख विस्तारित की गई है। मतलब जितने लोगों ने निबंधन कराया उस हिसाब से अंतिम रूप से आवेदन नहीं हुआ। और गड़बड़ी के कारण बीपीएससी के इस आवेदन प्रक्रिया में लगातार परेशानी आ रही है। आयोग ने यह भी व्यवस्था दी है कि 19 जुलाई तक जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे, वह 20 से 22 जुलाई के बीच में निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद सुधार करने का लिंक भुगतान करने के पहले तक ही उपलब्ध होगा। सुधार करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…