Samastipur

वारिसनगर में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिया धरना, फूंका पुतला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय के सामने वारिसनगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरमान पांडेय की अध्यक्षता में एवं वारिसनगर दक्षिणि मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह के संचालन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ धरना एवं पुतला दहन का कार्यक्रम किया। प्रदर्शनकारियों के द्वारा गली गली में शोर है नीतीश-तेजस्वी चोर है, नीतीश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, नीतीश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारा लगा रहे थे। नीतीश के पुतले का दहन वारिसनगर चौराहे के निकट किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा मार्च के दौरान जिस प्रकार से पुलिस के द्वारा निर्मम तरोके से लाठीचार्ज की गई, इस लाठीचार्ज के दरम्यान हजारों कार्यकर्ता घायल हुए एवं जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की पुलिस द्वारा निर्मम हत्या की गई यह इस बात को दर्शाता है कि बिहार में अपराधियों की सरकार चल रही है।

बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं डोमिसाइल नीति के विरुद्ध भाजपा के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विजय सिंह का हत्या हो जाना राजनीतिक हत्या के दायरे में आता है। उनके अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ा एक-एक लाठी इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। स्व. विजय सिंह की हत्या बिहार में लोकतंत्र की हत्या है, यह बिहार को जनता और विपक्ष को कुचलने का प्रयास है।

मौके पर जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार मुन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह, सुधीर पोद्दार, मंडल महामंत्री मुकेश भास्कर, प्रशांत कुमार, यसवंत सिंह, रौशन कुमार, कुंदन पासवान, प्रियांशु ठाकुर, सोनू पोद्दार, मनीष ठाकुर, निशु कुमार, श्यामू झा रंजीत मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago