Bihar

भाजपा में आइए, दाग धुलाइए, फिर मंत्री से मुख्यमंत्री तक बन जाइए; RJD का BJP पर पोस्टर वार

बिहार में सियासी बयानबाजी के साथ-साथ पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच आरजेडी ने एक पोस्टर लगाया है। जिसमें बीजेपी को वॉशिंग मशीन बताया है। पोस्टर में एक वॉशिंग मशीन दिखाई गई है। साथ ही वॉशिंग पाउडर का पैकेट भी दिखाया गया है। पैकेट पर लिखा है मोदी वाशिंग पाउडर। इस पोस्टर के जरिए आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

पोस्टर के जरिए राजद का बीजेपी पर वार

ये पोस्टर आरजेडी के प्रदेश महासचिव (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) प्रेम कुमार यादव ने लगवाया है। पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत राजद के बड़े नेताओं की फोटो लगी है। पोस्टर में लिखा है। भाजपा में आइए, सब दाग धुलाइये…मंत्री, मुख्यमंत्री तक बन जाइए।
इस पोस्टर के जरिए राजद ने बीजेपी पर चुटकी लगी है।

एनडीए में शामिल अजित पवार

आपको बता दें। कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने एक जनसभा में शरद पवार की पार्टी एनसीपी को भष्ट्राचार में लिप्त बताया था। और अजित पवार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप मढ़ा था। लेकिन हाल ही में अजित पवार अपने कई विधायकों के साथ बागवत कर एनडीए में शामिल हो गए और और फिर उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। साथ कई विधायकों को मंत्री पद दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago