Samastipur

समस्तीपुर में भगवान हनुमान की मूर्ति हटाने पर भारी बवाल, विखंडित मूर्ति के साथ घंटों तक ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सड़क किनारे स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा हटाये जाने से आक्रोशित लोगों ने विखंडित प्रतिमा के साथ रामपुर-गंगापुर सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पूसा के अलावा ताजपुर, मुफस्सिल आदि थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। लोगों ने बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर रखा है।

घटना के बारे में बताया गया है कि रामपुर गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लंबे समय से भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक गुट द्वारा प्रशासन से शिकायत की गई कि प्रतिमा सरकारी जमीन पर स्थापित है। जिसके बाद इस मामले में पूसा प्रखंड के सीओ के साथ पहुंची। टीम ने उक्त प्रतिमा हो सरकारी जमीन से हटा दिया। मामले की जानकारी जब दूसरे पक्ष के लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो उठे और विखंडित प्रतिमा को सड़क पर रखकर सड़क को बांस घेर दिया और जाम शुरू कर दिया।

सड़क जाम की सूचना पर पूसा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए जिला मुख्यालय सूचना दी गई। जिसके बाद अन्य थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है लेकिन लोग पहले पुन: मंदिर को स्थापित करने की मांग पर डटे हुए थे। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेपर पर मामला को शांत कराया गया।

वहीं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिस जगह पर प्रतिमा रखी हुई थी। वह जमीन विवादित है। दोनों पक्ष की सहमती के बाद सीओ द्वारा प्रतिमा हटाया गया था। लेकिन एक पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष को पुन: बैठाकर मामला को शांत करा दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सड़क जाम भी खत्म हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago