Bihar

संतोष मांझी के कार्यकाल की जांच वाले मुद्दे पर जीतन राम मांझी ने रत्नेश सदा पर किया पलटवार:बोले- वो निकाले मेरी कुंडली, मुझे भी पता चले

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मंत्री रत्नेश सदा पर पलटवार किया है। वो मेरा कुंडली निकालने की बात कर रहे हैं। हमें भी पता चले कि उसमें क्या है।

कुछ दिन पहले रत्नेश सदा ने पूर्व मुख्यमंत्री मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन की कुंडली निकालने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मांझी ने एक भी काम किया हो तो बताएं। सदा ने कहा था कि संतोष सुमन की एक-एक फाइल की जांच की जाएगी। उनकी कुंडली निकाली जाएगी।

जीतन राम मांझी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में वे मगही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। एयरपोर्ट पर मांझी ने मीडिया से बात की। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा के कुंडली निकालने वाली बात का जवाब दिया।

मांझी ने कहा कि उनको मेरा साधुवाद। कुंडली निकालेंगे तो हम भी समझेंगे कि हम लोगों के कुंडली में क्या रखा है। मांझी ने बताया कि हम मगही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। हम मगही क्षेत्र से आते हैं। मगही में ही अपने क्षेत्र में भाषण देते हैं। मगही की बेहतरी के लिए ये आयोजन हर साल होता है।

केके पाठक की तारीफ की

पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री और केके पाठक के बीच चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केके पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि केके पाठक ने शिक्षा विभाग में चल रही गड़बड़ी को ठीक करने का बीड़ा उठाया है। वह सराहनीय है। अगर इस तरह का कदम नहीं उठाया जाएगा तो शिक्षा का स्तर गिर जाएगा। शहर के बच्चे तो पढ़ लेते है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

इस दौरान मांझी दिल्ली जाने पर बीजेपी के नेताओं से बात करने की बात वो टाल गए। उन्होंने कहा कि वहां हम सिर्फ मगही के लिए जा रहें है।

नीतीश के राज में अफसरशाही हावी

महागठबंधन में चल रहे खटपट के सवाल पर मांझी ने कहा कि परिवार में बहुत लोग रहते है तो थोड़ी खटपट होती है, लेकिन अब हम NDA में आ गए हैं तो चाहेंगे कि महागठबंधन में खटपट हो..महागठबंधन टूट जाए।

बिहार में अफसरशाही हावी होने की बात पर उन्होंने कहा कि बिहार में आज से नहीं बहुत पहले से अफसरशाही हावी है। मैं तो बहुत पहले से ये बात कह रहा हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से नीतीश कुमार सत्ता में आए हैं, तब से ऑफिसरों के बल पर ही राज्य चलाते हैं। जनता के लाभ के कामों पर बहुत कम ध्यान देते हैं। नीतीश जी की ना बालू नीति ठीक है ना ही शराब नीति ठीक है।

उन्होंने कहा कि किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है। यहां के अधिकारी शराब और बालू से करोड़ों रुपए उगाही कर चुके हैं। इससे ये साबित होता है कि यहां अफसरशाही हावी है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago