Bihar

बिहार विधान परिषद में 172 LDC, DEO, सिक्यूरिटी गार्ड और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगलवार से

बिहार में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का अपडेट बिहार विधान परिषद सचिवालय ने रिपोर्टर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोवर डिविजन क्लर्क, सिक्यूरिटी गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सचिवालय द्वारा जारी विज्ञापन (सं. 01, 02, 03, 04/2023) के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 25 जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 21 अगस्त तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

कहां और कैसे करें आवेदन?

बिहार विधान सभा भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, biharvidhanparishad.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार इस वेबसाइट के भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

आवेदन शुल्क विज्ञापन सं.01,02/2023 के पदों के लिए 1000 रुपये है, जो कि राज्य के एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। विज्ञापन सं.03/2023 के पदों के लिए 800 रुपये है, जो कि आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपये है। इसी प्रकार, विज्ञापन सं.04/2023 के पदों के लिए 300 रुपये है, जो कि आरक्षित वर्गों के लिए 150 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार विधान सभा सचिवाल द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों कों 10वीं पास होना चाहिए और हिंदी व अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, सिक्यूरिटी गार्ड के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। अन्य पदों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता व भर्ती के अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago