Bihar

स्टेबलाइजर में शराब, तस्करों ने जो जुगाड़ लगाया उसे देखकर पुलिस का भी माथा घूम गया!

बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करी का रोज नया-नया तरीका देखने को मिल रहा है। कभी गाडियों में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी का मामला सामने आता है तो कभी टमाटर और आलू प्याज की ढेर में शराब तस्करी का मामला सामने आता है। अब ताजा मामला गोपालगंज के विशम्भरपुर से सामने आया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिजली के स्टेबलाइजर सेट से कई लीटर विदेशी शराब जब्त की है। तस्करों के इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर हर कोई हैरान है। गोपालगंज एसपी ने शराब तस्करी के इस नए जुगाड़ को देखकर हैरानी जाहीर की है। इसके साथ ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शराब बरामदगी को लेकर वाहन जांच अभियान

दरअसल, मामला विशम्भरपुर थानाक्षेत्र का है। एसपी के निर्देश पर जिले के दियारा इलाके में लगातार शराब बरामदगी को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन जांच अभियान के तहत विशम्भरपुर पुलिस के दो बाइक सवार युवकों को रोका। इन दोनों युवकों के बाइक की तलाशी ली गयी। लेकिन तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान या शराब की बरामदगी नहीं हुई। लेकिन दोनों बाइक सवार युवक जैसे ही अपने पास रखे स्टेबलाइजर को लेकर बाइक से चलने लगे। तभी पुलिस को उनकी एक्टिविटी को लेकर संदेह हुआ।

स्टेबलाइजर में शराब

संदेह के आधार पर जब दोनों युवकों के पास रखे स्टेबलाइजर को खोलकर उसकी तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल उस बिजली स्टेबलाइजर के अंदर एक दो नहीं बल्कि कई पीस विदेशी शराब छुपाकर रखे गए थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जब्त शराब की मात्रा 21 लीटर से ज्यादा है। इस मामले में दो युवकों को शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवकों में मोतिहारी के कोटवा का सिकंदर कुमार और जितेंद्र साह शामिल है। उन्होंने बताया कि एक अन्य बाइक सवार युवक को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

5 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

13 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

21 घंटे ago