National

पाकिस्तान से आई सीमा तो भारत की अंजू भी पहुंची बॉर्डर पार; पाकिस्तान के नसरुल्ला से था इश्क

राजस्थान के अलवर में भी अब सीमा हैदर और सचिन मीणा जैसे ऑनलाइन प्यार की खातिर दो देशों की सीमाएं लांघने वाली लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक विवाहित भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई है। दो बच्चों की मां अंजू (34) की पाकिस्तानी युवक नसरुल्ला (29) से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फिर उसे उससे प्यार हो गया।

जिस तरह पाकिस्तान से सीमा हैदर अपने प्रेमी का प्यार पाने के लिए 4 बच्चों के साथ भारत आकर रहने लगी, उसी तरह अलवर के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली अंजू भी अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई है। हालांकि, अंजू अपने दोनों बच्चों को भारत में ही छोड़ गई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के जरिये पाकिस्तान के एक नसरुल्ला नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और पाकिस्तानी के इश्क में पागल हुई अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर लाहौर पहुंच गई। अंजू ने अपने पति अरविंद को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी, लेकिन पाकिस्तान की मीडिया में भारत की महिला अंजू के पाकिस्तान में पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद भिवाड़ी में भी हड़कंप मच गया। आखिर दो बच्चों की मां क्यों और कैसे अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई यह बात सभी को हैरान कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खरपुरा गांव के रहने वाले अरविंद की पत्नी अंजू 3 दिन पहले लाहौर पहुंच गई। रविवार को जब उसने अपने बच्चों से जब वीडियो कॉल पर बात की और बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने लाहौर पहुंची है तब उसके पति और परिजनों को इसका पता चला। यह क्रिश्चियन परिवार है जो करीब दो साल से भिवाड़ी में टपूकड़ा के टेरा ईजीलेस सोसाइटी में रहता हैा।

अरविंद 2005 से भिवाड़ी में ही जॉब कर रहा है और उसकी शादी वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिला निवासी अंजू से हुई थी। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा की एक कंपनी में जॉब करती है। उसके पति अरविंद ने बताया कि मुझे सिर्फ इतना पता चला है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर गई है। जब उसे पूछा गया कि पाकिस्तान में नसरुल्ला नाम के व्यक्ति से मिलने गई है तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि वो पबजी खेलती है। अंजू ने पहले ही अपने पुराने पते के आधार पर पासपोर्ट बनवा लिया था।

अंजू के पति को उसके लाहौर जाने की भनक तक नहीं लगी और ना ही उसने इस बात का घर में कभी कोई जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी भी घर से बाहर नहीं गई थी। अरविंद ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ही वापस आ जाएगी क्योंकि उसने बताया है कि तीन-चार दिन में भारत आ जाएगी। अंजू और अरविंद के 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम कार्ड खरीदा था, जिसका नंबर भी उसने अपने पति को नहीं दिया। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही है। आखिर उसका वीजा किसने लगवाया और वहां सोशल मीडिया के जरिए किससे उसकी दोस्ती हुई। अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

12 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

14 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

1 दिन ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

1 दिन ago