Bihar

शिक्षा विभाग शिकायतों के लिये काॅल सेंटर खोलेगा, केके पाठक ने दिए नए निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में जिस तरह से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक सक्रिय नजर आ रहे हैं, इससे उनका खौफ स्कूलों व कॉलेजों में दिख रहा है. केके पाठक लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नए-नए फैसले ले रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में की गई सख्ती और निलंबन की कार्रवाई को देखते हुए शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, एक बार फिर स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने के लिए केके पाठक ने अहम फैसला लिया है.

अब छात्र स्कूल के किसी भी कोने से स्कूलों के पठन-पाठन समेत किसी भी तरह की शिकायतें सीधे शिक्षा विभाग में कर सकेंगे. इसे लेकर शिक्षा विभाग में जल्द ही कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां पर फोन पर शिकायतें और समस्याएं दर्ज की जाएंगी. जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी भी चल रही है. बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर कॉल सेंटर स्थापित करने की कवायद शुरू हुई है.

जल्द ही होगा कॉल सेंटर स्थापित

इसके लिए एक हॉल को खाली भी कराया जा चुका है. पहली बार शिक्षा विभाग में इस तरह की व्यवस्था लागू कर रहा है. इस कॉल सेंटर में फोन पर शिकायत मिलते ही संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी. जिसके बाद जिस जिले की शिकायत होगी, वहां के पदाधिकारी से संपर्क कर पूरी जानकारी दी जाएगी.

स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे केके पाठक

केके पाठक शुक्रवार की सुबह 10 बजे पटना के दानापुर स्थित एक हाइस्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे. करीब 45 मिनट तक स्कूल का निरीक्षण कर साफ-सफाई और छात्रों की उपस्थिति पर दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने स्कूल के लैब, शौचालय और पेयजल समेत सभी चीजों का जायजा भी लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago