Bihar

पटना में टीचर की शर्मनाक करतूत: सर इधर-उधर टच करते..अकेले ऑफिस में बुलाते हैं, छात्राओं ने सुनाई आपबीती; DM ने किया सस्पेंड

पटना में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर बच्चियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि हेडमास्टर अक्सर इधर-उधर टच करते हैं। ऑफिस में अकेले रहने पर बुलाते हैं और गंदी हरकत करते हैं। ऐसा उनके साथ एक साल से हो रहा है। शनिवार को छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल की पिटाई कर दी और बंधक बना लिया।

मामला मसौढ़ी के सरवां गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। आरोपी प्रिंसिपल अविनाश कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है। वहीं पटना डीएम चंद्रशेखर ने मामले में संज्ञान लेते हुए अविनाश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

जबरदस्ती हाथ पकड़कर ऑफिस में बुलाते हैं

इस घटना की जानकारी तब मिली जब एक छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। इस बीच पेरेंट्स के पूछने पर छात्रा ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन अन्य बच्चों के अभिभावक के साथ स्कूल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी।

8वीं की एक छात्रा ने बताया कि उसके प्रिंसिपल अविनाश कुमार हमेशा छात्राओं का पीछा करते हैं। इसके बाद जबरदस्ती हाथ पकड़कर ऑफिस में बुलाते हैं और शरीर के अंग को टच करते हैं।

प्रिंसिपल की पेरेंट्स ने कर दी कुटाई

एक छात्रा के पेरेंट्स ने बताया कि पहले तो उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हुआ, लेकिन स्कूल पहुंचने पर जब कई छात्राओं ने उस टीचर पर छेड़खानी की बात कही तो सभी अभिभावक आक्रोशित हो गए। छात्राओं के अभिभावक आग बबूला हो उठे। पेरेंट्स ने मसौढ़ी थाने में प्रिंसिपल अविनाश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

वहीं प्रिंसिपल ने इस बात को नाकारा है। उन्होंने कहा मैं ऐसा कुछ नहीं करता हूं।

जल्द मामले का खुलासा करेगी पुलिस

मसौढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

DM ने निलंबित करने का दिया आदेश

पटना जिलाधिकारी बोले, इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित करते हुए 24 घंटा के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। मसौढ़ी थाना द्वारा आरोपी को पकड़कर थाना पर लाया गया है, कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

18 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

15 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago