Bihar

बिहार में मौसम का कहर, ठनका से 9 लोगों की मौत; 12 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने से मौसम का कहर भी शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्यभर में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राज्यभर में ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। राजधानी पटना में भी दो दिन बारिश की संभावना है। शनिवार के बाद मॉनसून में थोड़ी स्थिरता आने की संभावना है।

पटना समेत राज्यभर में गुरुवार को मानसून की सक्रियता के कारण झमाझम बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से शेखपुरा में दो बच्चों, जमुई में एक बच्चा, मुंगेर में किशोर, लखीसराय, भागलपुर एवं खगड़िया में एक-एक शख्स की मौत हो गई। गया में एक किसान की वज्रपात से जान चली गई। सीवान की लहेजी पंचायत के वार्ड 10 की पार्षद की भी ठनका गिरने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक 104.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है।

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार और सीमांचल के 12 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मॉनसून की पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश के आसपास बने होने के साथ एक निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी नगालैंड तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया जिले में भारी बारिश, जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में बहुत भारी बरसात की चेतावनी है। अगले तीन दिनों तक पटना समेत प्रदेश के शेष जिलों में हल्की बारिश और एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की आशंका है। लोगों से मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पटना में जलजमाव, फ्लाइट्स लेट

राजधानी पटना में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। मौसम खराब होने की वजह से पटना एयरपोर्ट पर तीन विमानों की लैंडिंग में देरी हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर भी देरी से लखीसराय के लिए उड़ पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

20 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago