Samastipur

स्टूडेंट प्रोफाइल इंट्री में समस्तीपुर जिला ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग के स्तर से यू डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल इंट्री स्टेट्स में समस्तीपुर जिला पहले पायदान पर आ गया है। स्टूडेंट प्रोफाइल इंट्री में 98.90 फीसदी इंट्री पूरी कर जिला ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस स्टेट्स के तहत जिले में कुछ स्कूली छात्रों की संख्या 1037947 में पोर्टल पर इनकी इंट्री की संख्या 1018921 हो गईं।

उल्लेखनीय है पूर्व में इसी इंट्री में समस्तीपुर काफी पीछे चल रहा था जिसके कारण प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ मानवेंद कुमार राय से शिक्षा विभाग ने जवाब तलब किया था। साथ ही उन्हें अविलंब डेटा इंट्री की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के बाद स्कूलों की लेटलतीफी के कारण विभाग की नाराजगी झेलने वाले डीपीओ ने भी इंट्री करने में पीछे चल रहे स्कूलों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद इंट्री की स्थिति में तेजी से सुधार होने लगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

8 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 घंटे ago