Bihar

हो जाएगा…अब आपने कह दिया तो हो जाएगा; शादी की सलाह पर लालू यादव से बोले राहुल गांधी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पटना में 15 विपक्षी दलों के 31 नेताओं की बैठक के बाद शादी की सलाह दे डाली। इसी महीने 19 जून को 53 साल के हुए राहुल गांधी की शादी को लालू ने विपक्षी दलों की ज्वाइंट पीसी का मसला बना डाला। लालू ने राहुल गांधी से कहा कि समय अभी भी बीता नहीं है और शादी कर लेनी चाहिए। लालू ने राहुल की मां सोनिया गांधी का हवाला देते हुए कहा कि मां कहती हैं कि आप बात नहीं सुनते इसलिए हम लोग शादी करा दें।

लालू ने राहुल की दाढ़ी पर भी बात की और कहा कि इसको और नीचे मत जाने दीजिए, छोटी दाढ़ी रखिए। राहुल ने शादी की सलाह पर लालू यादव से कहा- हो जाएगा, अब आपने कह दिया तो हो जाएगा। लालू उस समय राहुल की भारत जोड़ो यात्रा और संसद में उनके द्वारा अदाणी का मसला उठाने पर बोल रहे थे तभी नीतीश कुमार ने लालू को टोककर राहुल के दाढ़ी की याद दिलाई। नीचे पढ़िए लालू और राहुल के शब्दों में दोनों के बीच का संवाद।

नीतीश कुमार- ई जो घूम रहे थे तो उसके बाद ही ना अपना (दाढ़ी) बढ़ा लिए हैं।

लालू यादव- हां। घूमने लगे तो फिर बढ़ा लिए हैं (दाढ़ी)

राहुल गांधी- थोड़ा छोटा कर लिए।

लालू यादव- अब ज्यादा नीचे मत ले जाइए। पता नहीं कि नरेंद्र मोदी काहे (क्यों) पूरा नहीं छिलवाते हैं। इसलिए नीतीश जी का भी राय है कि अब और छोटा-छोटा करना चाहिए। बात तो हमलोगों का आप सलाह माने नहीं। बियाह नहीं किए आप। शादी कर लेना चाहिए था। और, अभी भी समय गया-बीता नहीं नहीं है। शादी करिएगा ना, हमलोग बाराती चलें। शादी करिए। बात मानिए।

राहुल गांधी- हो जाएगा

लालू यादव- आपकी मम्मी

राहुल गांधी- अब आपने कह दिया तो हो जाएगा

लालू यादव- पक्का करना पड़ेगा। मम्मी आपकी बोलती थीं कि हमारा बात नहीं मानता है। शादी करवाइए आप लोग।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago