समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी-मदुदाबाद मुख्य पथ पर शिवैसिंहपुर चौक के समीप बोलेरो और बाइक के आमने-सामने के टक्कर में बच्चा समेत भाई-बहन घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में मोहिउद्दीननगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव के भूलन राय के पुत्र विकास कुमार राय और विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कांचा बंगराहा के मुन्ना राय की पत्नी कंचन देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं। उन दोनों के साथ 5 साल का बच्चा भी है, उसे भी चोटें आई है।
बताया गया है कि विकास अपनी बहन को लेकर धमौन गांव से विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कांचा बंगराहा जा रहा था। इसी दौरान पटोरी-मदुदाबाद पथ पर बोलेरो ने बाईक को टक्कर मार दी। उधर इस घटना के बाद लोगों ने बोलेरो के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। भाई-बहन और बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…