Bihar

इस्कॉन पटना: जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए रूस-यूक्रेन से आ रहे श्रद्धालु, 40 फीट ऊंचा होगा भगवान का रथ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजधानी पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून को निकाली जायेगी. पिछले 23 सालों से इस्कॉन की ओर से निकलने वाली इस रथ यात्रा में बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न भागों और विदेशों के आए लोग भी शामिल होंगे. खास कर यूक्रेन और रूस से बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे. इस बात की जानकारी इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने गुरुवार को दी.

40 फुट ऊंचा होगा रथ 

कृष्ण कृपा दास ने बताया कि रथ यात्रा में 40 फुट ऊंचे हाइड्राेलिक सिस्टम से बना विशिष्ट रथ होगा. रथयात्रा के आगे-आगे रॉक बैंड होगा. विशेष रथ मंदिर परिसर में तैयार किया जा रहा है. रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा के विग्रह इस्कॉन मंदिर से रखे जायेंगे. रथ यात्रा से पहले रथ को विभिन्न प्रजातियों के फूलों से सजाया जायेगा.

इस रूट से गुजरेगी यात्रा 

दास ने बताया कि रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर तारामंडल- इनकम टैक्स गोलंबर- हाइकोर्ट- बिहार संग्रहालय-पटना वीमेंस कॉलेज- इनकम टैक्स गोलंबर- तारामंडल होते हुए इस्कॉन मंदिर (बुद्धमार्ग) में शाम सात बजे समाप्त होगी.

पुष्पवर्षा और आरती से होगा स्वागत 

इस्कॉन के प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने बताया कि रथ यात्रा मार्ग में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और आरती करके श्री भगवान का स्वागत करेंगे. उन्होंने बताया कि रथ यात्रा मार्ग में स्वागत और महाआरती की तैयारी चल रही है. इस्कॉन के क्षेत्रीय सचिव देवकी नंदन दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी भगवान श्रीकृष्ण के ही अभिन्न स्वरूप हैं और उनकी यह यात्रा लीला अद्भुत है. भव्य सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

1 घंटा ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

2 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

3 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

7 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

16 घंटे ago