Bihar

जीतन राम मांझी पर गहरा चुका था नीतीश कुमार का शक, सीएम ने कहा- हमने सामने रख दिए थे ये दो ऑप्शन..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में एकबार फिर से सियासी फेरबदल हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी(Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं अब जीतन राम मांझी के इस फैसले को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

संतोष सुमन के आरोप पर बोले नीतीश कुमार

जदयू विधायक रत्नेश सदा संतोष सुमन की जगह पर मंत्री बने. उन्होंने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने जीतन राम मांझी के अलग होने के मामले व संतोष सुमन के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया.

नीतीश कुमार ने मांझी के सामने रख दिए थे दो ऑप्शन

नीतीश कुमार ने संतोष सुमन के उस आरोप का जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार हम पार्टी को जदयू में विलय कराने के लिए कह रहे थे. नीतीश कुमार ने कहा कि मैने विलय के लिए जरूर बोला था. सीएम बोले की जीतन राम मांझी को मैने ही बोला था कि आपको जदयू में विलय करना है या महागठबंधन से जाना है? सीएम ने कहा कि अगर वो यहां होते तो इधर की बात भाजपा को पहुंचाते.

भाजपा से मिले होने का आरोप

नीतीश कुमार ने एकतरह से जीतन राम मांझी पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया. नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होना चाहते थे. लेकिन वो जिस तरह कभी भाजपा नेताओं से जाकर मिलते थे और कभी इधर आते थे तो भी बताते रहते थे. उन्होंने कहा कि हम सबकुछ जान रहे थे. मेरे पास जब मिलने आए तो हमने कह दिया था कि आपको हमने बनाया है. या तो आप विलय करा लिजिए या फिर अलग हो जाइए. इसपर जीतन राम मांझी ने अलग होने का फैसला लिया.

नए मंत्री रत्नेश सदा को लेकर बोले सीएम

सीएम ने कहा कि अगर जीतन राम मांझी विपक्षी दल की बैठक में शामिल रहते तो इधर की बात भाजपा को बताते. सीएम ने कहा कि जीतन राम मांझी के जाने से महागठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. विपक्ष पूरी तरह एकजुट है. वहीं जदयू विधायक रत्नेश सदा की तारीफ करते हुए कहा कि उसी दिन हमने तय कर लिया था कि रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जाएगा. आज शपथ ग्रहण करा दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

1 घंटा ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

2 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

3 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

7 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

16 घंटे ago