Bihar

लालू यादव ने नाती-पोतों और बेटे-बेटियों के साथ केक काट मनाया 76वां जन्मदिन, सद्भावना दिवस के रूप में RJD मनाएगा बर्थडे

आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का 76वां जन्मदिन है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या जन्मदिन से एक दिन पहले शनिवार की देर रात पटना पहुंची। रोहिणी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान वो भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि लोग चारों धाम की यात्रा के लिए जाते हैं लेकिन मेरे लिए चारों धाम यहीं पर हैं। हम उनके दर्शन करने आई हूं।

देर रात लालू ने अपने नाती-पोतों, बेटे-बेटियों के साथ केक काटा इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें लालू यलो कलर के केक को नातियों को साथ काटते हुए दिख रहे हैं। लालू हंसते हुए अपनी बेटी रोहिणी आचार्या को केक भी खिला रहे हैं। इसके बाद वो राबड़ी देवी को केक खिलाते हैं।

बेटियों को ही नहीं बेटों को भी सीख लेनी चाहिए

पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने किडनी डोनेट करने के बाबत कहा कि इससे बेटियों को ही नहीं बल्कि बेटों को भी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का नाम लोगों की जुबान से कोई हटा नहीं सकता। रोहिणी आचार्या ट्वीटर पर अपने तीखे बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। खास तौर से लालू प्रसाद पर की गई टिप्पणी पर वह तुरंत रिएक्ट करती हैं। सुशील मोदी जैसे नेता कई बार रोहिणी की तीखी टिप्पणियों का शिकार हो चुके हैं।

तब रोहिणी अड़ गई थीं…

रोहिणी आचार्या ने ही लालू प्रसाद को अपनी एक किडनी दी है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में 5 दिसंबर 2022 को दोनों का ऑपरेशन हुआ था। लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या दोनों का ब्ल्ड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दोनों का ब्लड ग्रुप एक है तो रोहिणी अड़ गईं थी कि वही पिता लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करेंगी। रोहिणी द्वारा किडनी डोनेट करने पर लालू प्रसाद ने भी बेटी का एहसान माना था।

वहीं, राजद सुप्रीमों के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विशेष बैनर भी लगाया जा गया है। राजद नेता पार्टी कार्यालय से 76 पौंड का केक लेकर दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जाएंगे।लालू प्रसाद इस केक को काटेंगे। पार्टी के तरफ से लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्यभर में गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

8 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

12 घंटे ago