Bihar

बिहार: बीजेपी के कार्यक्रम में बवाल, कई राउंड फायरिंग; एक नेता ने दूसरे को मारी गोली, आरोपी भाजपाई गिरफ्तार

यूं तो भाजपा अपने को अनुशासन की पार्टी बताती है। एक समय-पार्टी विद द डिफरेंस- का भी दावा किया जाता था। लेकिन रविवार को बिहार के मधेपुरा में जो हुआ उसने भाजपा की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी के प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन में एक भाजपाई ने दूसरे बीजेपी नेता को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भाजपा नेता का इलाज कराया जा रहा है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद आने वाले थे। उनके अलावा पार्टी के विधायक नीरज कुमार बबलू समेत कई बड़े नेताओं का कार्यक्रम था। लेकिन गोलीबारी के कारण अफरा तफरी मच गई। सभी लोग घायल का इलाज कराने में लग गए।

दरअसल आज रविवार को बीजेपी की ओर से प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। मधेपुरा में भी यह आयोजन हुआ जहां भाजपा के पुराने नेता नई पीढ़ी को पार्टी की विचारधारा से अवगत करा रहे थे। उन्हें, दूसरी पार्टियों से अलग कैसे हैं बीजेपी वाले, इसका ज्ञान दिया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मीटिंग में गोलीबारी की घटना हो गई।

जानकारी मिल रही है कि जिले के मुरलीगंज में भाजपा प्रबुद्धजनों की मीटिंग हो रही थी। इसी दौरान दो नेता आपस में भिड़ गए। आपसी विवाद में भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसी दौरान भाजपा के एक अन्य नेता संजय भगत को गोली लग गई। पंकज पटेल के पिस्टल से निकली गोली संजय भगत की कमर में लग गई जहां से उन्हें आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल में भेजा गया। जानकारी मिली है कि पंकज पटेल ने बैठक में कई राउंड गोलियां चलाई।

सूचना मिलने पर मधेपुरा पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पंकज पटेल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है और पूछताछ चल रही है।

स्थानीय स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू के कुछ नेताओं को पार्टी में लाने पर विवाद हुआ। कुछ नेता चाह रहे थे कि जदयू के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को तोड़कर बीजेपी में शामिल कराया जाए। लेकिन बात नहीं बनी। उल्टे फायरिंग की घटना हो गई पुलिस पूछताछ के लिए उन लोगों से संपर्क कर रही है जो बैठक में शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

15 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago