National

Dark Days Of Emergency! आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी ने इमरजेंसी के नायकों को किया नमन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था। आपातकाल के 48 साल बीत जाने के बाद भी लोगों के जेहन में वो काला दिन आज भी याद है। आपातकाल की बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसे डार्क डेज ऑफ इमरजेंसी बताया है और आपातकाल के दौरान के नायकों को नमन किया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल मिस्र के दौरे पर हैं। आज आपातकाल की बरसी पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “’मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया. #DarkDaysOfEmergency हमारे इतिहास की कभी न भूलाने वाली वो अवधि है, जो हमारे संविधान की ओर से बनाए गए मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है”।

बताते चलें कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी। 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक यानी कुल 21 महीने देश में इमरजेंसी लागू रही थी। इस दौरान लोगों की आजादी छीन ली गई थी और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago