Bihar

आदिपुरुष पर चौतरफा घिरने के बाद मेकर्स का यू टर्न, रिलीज के बाद अब बदले जाएंगे फिल्म के डायलॉग

फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर हर ओर विवाद जारी है। एक ओर यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है, तो दूसरी ओर इस मूवी के संवाद को लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। भगवान हनुमान के किरदार में दिखे देवदत्त नागे ने टपोरी भाषा के डायलॉग ‘जलेगी तेरे बाप की’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

धार्मिक प्रवृत्ति की फिल्म में ऐसे डायलॉग को सुनने के बाद मनोज मुंतशिर को खूब ट्रोल किया गया, जिन्होंने ये डायलॉग लिए हैं। अब ‘आदिपुरुष’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बदले जाएंगे डॉयलॉग

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने बताया कि फिल्म के विवादित डायलॉग बदले जाएंगे। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना। सही या गलत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है।

आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं। उन सैकड़ों पंक्तियों में जहाँ श्री राम का यशगान किया, माँ सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं।”

लिखे गए अशोभनीय शब्द

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे, वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कवितायें पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही माँ को अभद्र शब्दों से संबोधित किया। मैं सोचता रहा, मतभेद तो हो सकता है, लेकिन मेरे भाइयों में अचानक इतनी कड़वाहट कहाँ से आ गई कि वो श्री राम का दर्शन भूल गये जो हर माँ को अपनी माँ मानते थे। शबरी के चरणों में ऐसे बैठे, जैसे कौशल्या के चरणों में बैठे हों। हो सकता है, 3 घंटे की फिल्म में मैंने 3 मिनट कुछ आपकी कल्पना से अलग लिख दिया हो, लेकिन आपने मेरे मस्तक पर सनातन-द्रोही लिखने में इतनी जल्दबाजी क्यों की, मैं जान नहीं पाया।”

सनातन पर कही ये बात

मनोज मुंतशिर ने सनातन धर्म के संदर्भ में ट्वीट में आगे लिखा, ”क्या आपने ‘जय श्री राम’ गीत नहीं सुना, ‘शिवोहम’ नहीं सुना, ‘राम सिया राम’ नहीं सुना? आदिपुरुष में सनातन की ये स्तुतियाँ भी तो मेरी ही लेखनी से जन्मी हैं। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘देश मेरे ’भी तो मैंने ही लिखा है। मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं है, आप मेरे अपने थे, हैं और रहेंगे। हम एक दूसरे के विरुद्ध खड़े हो गये तो सनातन हार जायेगा। हमने आदिपुरुष सनातन सेवा के लिए बनायी है, जो आप भारी संख्या में देख रहे हैं और मुझे विश्वास है आगे भी देखेंगे।”

क्यों लिखा ये पोस्ट?

मनोज मुंतशिर ने आखिर में यह भी बताया कि उन्होंने ये पोस्ट क्यों लिखा है। उन्होंने कारण दिया कि लोगों की भावना से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। उन्होंने लिखा, ”मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूँ, लेकिन इस से आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएँगे।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित AISA के जिला सम्मेलन में जीतेंद्र सहनी बने जिला सचिव, दीपक यदुवंशी अध्यक्ष; 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…

8 घंटे ago

महादेव चौक कोरबद्दा पर ‘गया राम हार्डवेयर दुकान’ का पिछला गेट तोड़कर 30 बंडल कॉपर वायर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…

8 घंटे ago

रोसड़ा में बड़ी वारदात की फिराक में जुटे थे 8 बदमाश; पिस्टल-कट्टा, अन्य हथियार व विदेशी मुद्रा के साथ सभी गिरफ्तार, कार व बुलेट भी जब्त

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने…

8 घंटे ago

बारात निकल चुकी थी लेकिन तभी पहुंच गयी टीम, समस्तीपुर में ऐसे रुकवायी गयी 14 वर्षीय नाबालिग की शादी

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के एक पंचायत में प्रशासन और सामाजिक…

9 घंटे ago

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में समस्तीपुर के 15 वर्षीय रौनक ने जीता कांस्य पदक, 60 KG भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी 15 वर्षीय रौनक कुमार ने राज्य स्तरीय विद्यालय…

9 घंटे ago

निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के डायवर्सन पर बाइक का बिगड़ा संतुलन; बाया नदी में गिरे दो युवक, एक लापता

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार…

10 घंटे ago