Bihar

23 जून के बाद होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस से दो और RJD से भी मंत्री बनेंगे; अखिलेश सिंह का दावा

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की बड़ी बैठक होने वाली है जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कहा है कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का एक बार फिर से विस्तार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विस्तार में कांग्रेस को नीतीश मंत्रिमंडल में 2 सीटें मिलेंगी।यह भी कहा है कि राजद कोटे से भी मंत्री बनाए जाएंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि फिलहाल हम लोग 23 जून की बैठक की तैयारी कर रहे हैं। सदाकत आश्रम में इसे लेकर पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत-अभिनंदन की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सब कुछ साफ हो चुका है। इसमें हमारी पार्टी से दो नेता मंत्री बनेंगे वहीं राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा।

कांग्रेस से अभी दो मंत्री

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव  2024 से पहले इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विधायकों की संख्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को मंत्रिमंडल में दो सीट और चाहिए। इसकी मांग लगातार की जा रही है। नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री हैं। आफाक आलम और मुरारी गौतम कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं। आफाक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है वहीं मुरारी गौतम को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।

फिलहाल 30 मंत्री हैं

बताते चलें कि नीतीश कुमार के कैबिनेट में फिलहाल 30 मंत्री हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को मिलाकर 32 मंत्री हैं। बिहार में 36 मंत्री बन सकते हैं। फिलहाल खाली पड़े 4 विभागों की जिम्मेवारी अन्य मंत्रियों को अतरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है। दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया। 23 जून के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिसमें तीन मंत्री शामिल होंगे।

राजद कोटे के दो पद हैं खाली

आरजेडी के दो मंत्रियों कार्तिकेय कुमार और सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही बिहार में कैबिनेट विस्तार होने की बात कही जा रही थी। कांग्रेस पार्टी लगातार मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या के आधार दो सीटों की मांग कर रही है। अखिलेश सिंह ने पहले भी कहा था कि खरमास के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। लेकिन तेजस्वी यादव ने इससे इनकार कर दिया था। अब अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी से दो और आरजेडी से भी मंत्री बनेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

1 घंटा ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

3 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

10 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

20 घंटे ago