Bihar

शिक्षक नियुक्ति के लिए अब तक 55 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, 36 हजार ने किया आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक नियुक्ति के लिए अब तक 55 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। इसमें 36 हजार ने आवेदन किया है। इन आवेदकों में वर्तमान में विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दो हजार से अधिक नियोजित शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने आयोग से आवेदन से संबंधित जानकारी मांगी, जिसमें यह बात सामने आई। मालूम हो कि एक लाख 78 हजार पदों पर शिक्षक नियुक्ति होनी है। 15 जून से आवेदन लिये जा रहे हैं। 12 जुलाई आवेदन के लिए अंतिम तिथि घोषित है।

नियुक्त होने वाले शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा रहेगा 

विभाग ने साफ किया है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में नियोजित शिक्षक भी भाग ले सकेंगे। आयोग से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा रहेगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 और 2020 में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति में भी बिहार निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। वर्ष 2006 की नियमावली में संशोधन के बाद यह व्यवस्था की गई थी।

एक लाख 68 हजार पद पर नियुक्ति होनी है 

विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है कि नियमावली 2012 के बाद विभिन्न स्तर के शिक्षकों के लिए लगभग एक लाख 68 हजार पद पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी हुआ, जिसमें राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की स्वतंत्रता थी। इसमें राज्य के बाहर के 3400 अभ्यर्थी नियोजित हुए। इनमें अधिकतर पूर्वी यूपी और झारखंड के हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago