Samastipur

गंगा नदी में कटाव रोधी कार्य का समस्तीपुर के DM ने लिया जायजा, दिये कई आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के रसलपुर घाट पर कटाव को रोकने के लिए चल रहे कटाव रोधी कार्य का डीएम योगेन्द्र सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी कटाव रोधी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारी शुरू करने का आदेश दिया।

डीएम अधिकारियों के साथ मटियोर, चापर होते हुए रसलपुर घाट पहुंचे थे। डीएम के पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर कटाव रोधी कार्य बेहतर से बेहतर कराने की बात कही। मौके पर डीएम ने कार्य एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ तो कार्य एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्षों से रसलपुर में हो रहा है कटाव :

यहां बता दें कि रसलपुर में वर्षों से गंगा नदी का कटाव हो रहा है। अब तक सैकड़ों घर नदी में समा चुके हैं। जिस कारण कई लोगों को विस्थापित होने का भी दंश झेलना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago