Bihar

वैशाली के बिदुपुर में आम के बगीचे में मिला शव, समस्तीपुर का रहने वाला था युवक

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली जोगी बाबा के पास समस्तीपुर के एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक का शव सड़क किनारे स्थित एक बगीचे से मिला है. वहीं पेड़ की डाल पर युवक का बैग और अन्य डाल पर उसका गमछा मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या करने के बाद युवक के शव को बगीचे में रख दिया गया है. शव होने का पता सुबह तक चला जब कुछ लोग टहलने निकले थे. उन लोगों ने बगीजे में शव देखा. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

नाना के यहां ही कुछ दिनों से रह रहा था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के धमौन डीह निवासी बुधन राय का पुत्र दिलकश कुमार बिदुपुर प्रखंड के मझौली गांव निवासी जवाहर राय का नाती था. वह अपने नाना के यहां ही कुछ दिनों से रह रहा था. बिदुपुर थाना अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें शव मिलने की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान की और प्रारंभिक जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है पुलिस मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही हैं.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

बिदुपुर थानाध्यक्ष फैयाज हुसैन ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा आम के पेड़ से एक युवक के लटके होने की सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा और उसकी पहचान की. प्रारंभिक जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की हर बिंदू पर गंभीरता से जांच कर रही हैं. गांव में मृतक के पिता की दूसरी शादी की भी चर्चा है. अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पिता के दूसरी शादी की चर्चा

गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि दिलकश कुमार के पिता ने कुछ दिनों पहले ही दूसरी शादी की है. हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है, लेकिन इलाके में यह चर्चा जोरों पर है. पुलिस भी इस बिंदू पर जांच कर रही हैं. बिदुपुर थाना अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने भी बताया कि पिता के दूसरी शादी की चर्चा सामने आयी है, लेकिन घरवालों की तरफ से न तो कोई आवेदन दिया गया है और ना ही इस विषय में कोई जानकारी दी गयी है. हत्या का कारण स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago