Bihar

बिहार: रोहतास के DM ने की दूसरी शादी, महिला अधिकारी संग लिए सात फेरे, UPSC में 25वीं रैंक लाकर बने थे IAS

बिहार के रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार चर्चा में हैं. उन्होंने फिर से शादी रचाई है. IAS धर्मेंद्र कुमार ने एक भव्य शादी समारोह में अपनी अधीनस्थ अधिकारी अनु पांडेय के साथ सात फेरे लिए. अनु भी पटना कृषि विभाग में ओएसडी के पद पर नियुक्त हैं. धर्मेंद्र कुमार 25वीं रैंक लाकर आईएएस बने थे.

जमुई जिले में डीएम के रूप में हुई थी पहली पोस्टिंग

नालंदा के धर्मेंद्र कुमार अभी रोहतास के डीएम हैं. डीएम के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग जमुई जिले में हुई थी. यूपीएससी की परीक्षा में 25वीं रैंक लाने वाले धर्मेंद्र कुमार का उनकी अधीनस्थ अधिकारी अनु पांडेय के साथ संपर्क हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को समझा और शादी का फैसला किया. उन्होंने अनु पांडेय के साथ शादी रचा ली है. शादी में दोनों के परिवार वाले व रिश्तेदार शामिल हुए.

पहली पत्नी के साथ ठीक नहीं रहे थे रिश्ते

डीएम धर्मेंद्र कुमार की शादी 11 मार्च 2015 को पटना जिले के बाढ़ निवासी आशीर्वाद पाइप और कामधेनु सरिया के मालिक विनय की बेटी वत्सला सिंह से हुई थी. शादी के बाद दोनों का रिश्ता नहीं चल सका. सात मार्च 2018 को डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी थी.

पहली पत्नी ने दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस

इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार पर भी दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में दायर किया गया. धर्मेंद्र कुमार की पहली पत्नी वत्सला सिंह ने 21 मार्च 2018 को धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. इसके बाद वे राष्ट्रीय महिला आयोग के पास चली गईं. महिला आयोग ने डीएम धर्मेंद्र कुमार को 20 जुलाई को तलब किया था. इस मामले में सीआईडी के एडीजी कार्यालय में सिटी एसपी और महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू के बीच कहासुनी भी हुई थी.

पहली पत्नी वत्सला सिंह ने लगाए थे ये आरोप

बता दें कि वत्सला सिंह की शादी 11 मार्च 2015 को 2013 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से आपसी सहमति के साथ हुई थी. उस वक्त वत्सला सिंह दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं. वत्सला सिंह ने कहा था कि शादी के तुरंत बाद उनके पति धर्मेंद्र कुमार का व्यवहार बदल गया था.

वत्सला सिंह ने कहा था कि उनके परिवार वालों ने कई तरह की नई मांगें करनी शुरू कर दी थीं. पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वत्सला सिंह ने कहा था कि मेरे पिता ने पटना के बोरिंग रोड में एक मकान मुझे गिफ्ट किया था, लेकिन धर्मेंद्र के परिवार वाले चाहते थे कि मैं वो प्रॉपर्टी उनके नाम ट्रांसफर कर दूं. नहीं किया तो टॉर्चर किया जाने लगा.

वत्सला के पिता विनय सिंह ने कहा था कि आईएएस होने के कारण परिवार वालों ने दहेज में काफी कुछ लिया था. विनय सिंह ने कहा था कि वे प्रताडि़त हो रहे हैं. उनकी कोई नहीं सुन रहा है. वहीं इन आरोपों पर धर्मेंद्र ने कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

1 घंटा ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

5 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 घंटे ago