Samastipur

शादी में वीडियो बनाने के लिए पटना से समस्तीपुर पहुंचा कैमरामैन, बदमाश चकमा देकर 9 लाख का कैमरा और लेंस लेकर हुआ फरार

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक कैमरामैन को चकमा देकर बदमाशों ने उसका नौ लाख रुपये का कैमरा और लेंस लेकर फरार हो गया। घटना पटना के नाला रोड के रहने वाले कैमरामैन प्रियांशु के साथ हुई है। मामला कुछ इस प्रकार है कि प्रियांशु को समस्तीपुर में शादी समारोह में वीडियो बनाने के लिए बुक किया गया। जब वह समस्तीपुर पहुंचा, तो वहां बुकिंग कराने वाले ही चकमा देकर नौ लाख कीमत का कैमरा व लेंस लेकर फरार हो गये।

प्रियांशु ने घटना की जानकारी समस्तीपुर पुलिस को दी, लेकिन उन लोगों ने मामला दर्ज नहीं किया और समझा-बुझा कर वापस पटना भेज दिया। मंगलवार को प्रियांशु व उसके दोस्त गांधी मैदान थाना पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान थाने में प्रियांशु ने बताया कि पटना के रूपसपुर इलाके के रहने वाले आयुष ने ही कैमरा बुक किया था।

इसके बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने प्रियांशु की मदद की और आयुष से फोन कर बात की। हालांकि उसने कैमरा बुक किये जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने उसे कदमकुआं में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। क्योंकि न तो उनका घर गांधी मैदान इलाके में है और न ही घटनास्थल। अंत में प्रियांशु ने मामले की जानकारी एसएसपी कार्यालय को दी है। साथ ही उसने उस व्यक्ति का फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराया है, जो कैमरा लेकर भाग गया था।

छह मई को निकले थे समस्तीपुर के लिए

प्रियांशु के अनुसार, उसे आयुष ने समस्तीपुर में शादी समारोह में वीडियो बनाने के लिए कैमरा बुक किया था। इसके लिए 20 हजार रुपये की राशि तय की गयी थी। उसने यह जानकारी दी थी कि समस्तीपुर में एक लड़का मिलेगा, जो शादी समारोह स्थल तक ले जायेगा। प्रियांशु व उसकी टीम छह मई की शाम को समस्तीपुर पहुंच गयी। इसके बाद वहां एक सुमित नाम का लड़का मिला, जो उन्हें एक होटल में ले गया और यह बताया कि आपलोग आज यहां आराम कीजिए. सात मई की सुबह शादी समारोह स्थल पर चलेंगे।

सीसीटीवी में कैमरा ले जाते दिखा युवक

प्रियांशु ने कैमरा कमरे में रख दिया और फिर खाना खाने चले गये। इसके बाद वे लोग जब लौटे, तो उन लोगों ने पाया कि कमरे से कैमरा गायब है, जिसकी कीमत नौ लाख रुपये थी। इसके बाद होटल का सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया, तो वहीं युवक उनका कैमरा व अन्य सामान लेकर जाता हुआ दिखा। घटना के बाद वे लोग समस्तीपुर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उन्हें यह समझा कर वापस भेज दिया गया कि प्राथमिकी उनके निवास स्थल के समीपवर्ती थाने में ही होगी।

जीवन भर की कमाई चली गयी

प्रियांशु ने बताया कि उसकी जीवन भर की कमाई चली गयी। खास बात यह है कि प्रियांशु को एडवांस के रूप में ऑनलाइन माध्यम से तीन हजार की राशि भी साइबर कैफे से दी थी। मसलन पूरी योजना के साथ उन्हें समस्तीपुर बुलाया गया, साइबर कैफे से रकम दी गयी और अनजान व्यक्ति को भेज कर कैमरा गायब कर दिया गया। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है कि वह किसी गिरोह की करतूत लग रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 मिनट ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

3 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

5 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

5 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

5 घंटे ago