Samastipur

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर रेलवे परिसर में स्थित खाली भूखंड पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के समग्र विकास को गति देना, व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा रेलवे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान परियोजना के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर निगम की महापौर अनिता राम, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, जिला अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भुपनेश्वर राम, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सुजय कुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार कमल, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य मो. अकरम जमाल खान, पूर्व वार्ड पार्षद हरिराम चौधरी, जेआरयूडीसीसी सदस्य कृष्ण कुमार, कौशल कुमार सिंह तथा पूर्व वार्ड पार्षद मनोज जायसवाल सहित रेलवे विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रेलवे परिसर के खाली भूखंड का समुचित उपयोग करते हुए वहां मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से न सिर्फ शहर में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही रेलवे यात्रियों को भी एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इस योजना को समस्तीपुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारने पर सहमति जताई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago