Bihar

पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ़! MOU को बिहार कैबिनेट में मिली स्वीकृति

बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार के द्वारा ज़मीन के गतिरोध को दूर कर लिया गया है. नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. हवाई अड्डा निर्माण को लेकर 15 एकड़ भूमि से जुड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई थी, मंगलवार को इसे कैबिनेट की बैठक में दूर कर लिया गया.

पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा बनने को लेकर कई समस्याएं आ रही थीं, जिन्हें राज्य सरकार ने दूर कर लिया है. सीमांचलवासियों की मांग को देखते हुए एयरपोर्ट बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. राज्य सरकार ने अपना वादा निभाया है.

सांसद ने कहा कि मंगलवार का दिन पूर्णिया के लिए इस मायने में ऐतिहासिक है कि यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पूर्णिया से नागरिक विमानन सेवा आरंभ हो. इसकी राह में 15 एकड़ भूमि से जुड़ी तकनीकी समस्या उतपन्न हुई थी, उसे कैबिनेट की बैठक में दूर कर लिया गया है. राज्य सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा पूर्णिया के विकास के प्रति संजीदा रहे हैं. आज पूर्णिया बदल चुका है. इसका श्रेय केवल सीएम नीतीश कुमार को जाता है.

अब केंद्र सरकार जल्द से जल्द काम पूरा करे

सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार पूर्णिया हवाई अड्डा पर नए सिविल इन्क्लेव के निर्माण हेतु एयरपोर्ट अथॉरिटी और राज्य सरकार के बीच शीघ्र ही एमओयू पर हस्ताक्षर होगा. राज्य सरकार वो तमाम सुविधा उपलब्ध कराएगी जिसकी जरूरत है, ताकि पूर्णिया से हवाई जहाज उड़ान भर सके. कुछ लोग मुख्यमंत्री के लगातार आश्वासन के वाबजूद एयरपोर्ट मसले पर ओछी राजनीति कर रहे थे, जिसका अब पटाक्षेप हो गया है.

उन्होंने कहा कि यूं ही नहीं नीतीश कुमार विकास पुरुष कहलाते हैं. उनके विकास मॉडल का मुरीद पूरा देश है. अब यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वो पूर्णिया में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कर यहां से नागरिक विमान सेवा आरंभ कराए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

5 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

19 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

20 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

20 घंटे ago