Bihar

बिहार में महिला IAS की हिटलरशाही! ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान पर बरसाये इतने डंडे की जाना पड़ा अस्पताल, जानें पूरा मामला

बिहार में एक महिला आईएएस पर संगीन आरोप लगे हैं. मामला सारण जिला मुख्यालय छपरा से जुड़ा है जहां की डीडीसी और 2019 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका रानी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. इस बार अपने आवास पर होमगार्ड जवान की पिटाई को लेकर डीडीसी प्रियंका रानी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. डीडीसी पर आरोप है कि अपने आवास पर काम करने वाले होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह को बीती रात उन्होंने बेरहमी से पीटा जिससे अशोक कुमार साह के शरीर पर जख्म के गंभीर निशान बन गए. घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड जवानों ने डीएम और एसपी को इसकी जानकारी दी लेकिन अभी तक इस मामले में कोई करवाई होता नहीं देख कर होमगार्ड एसोसिएशन ने पूरे बिहार में काम ठप्प करने की धमकी दी है.

घायल होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती है. इस मामले में डीडीसी प्रियंका रानी से कई बार संपर्क करने के बावजूद मीडिया से बात करने को वो तैयार नहीं हुईं ना ही उन्होंने अपना कोई पक्ष रखा. घायल होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह के पक्ष में होमगार्ड एसोसिएशन उतर गया है और पूरे बिहार में कामकाज ठप करने की धमकी दी है. होमगार्ड एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण होमगार्ड जवानों को अक्सर बेईज्जती का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि शिष्टमंडल ने डीएम और एसपी से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे बिहार में कामकाज ठप करने पर विचार किया जाएगा. सदर अस्पताल में भर्ती होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह की हालत खतरे से बाहर है हालांकि उनके शरीर पर जख्म के कई निशान हैं. उनका कहना है कि अगर डीडीसी अपनी गलती मानती हैं तो समझौते पर विचार किया जा सकता है.

अशोक कुमार साह होमगार्ड है जो डी़डीसी की आवास की सुरक्षा में तैनात है लेकिन प्रियंका रानी ने कहा कि तुम जाकर सड़क पर ड्यूटी करो. इस पर अशोक कुमार साह ने कहा कि उसके पास राइफल है और हो सकता है कि अपराधी उसकी राइफल छीन कर चले जाएं, इसलिए उसका सड़क पर ड्यूटी करना सुरक्षित नहीं है. इसके बाद यह विवाद बढ़ा और प्रियंका रानी ने अपने ड्राइवर से रॉड मंगाया और होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है जिसकी उन्हें दरकार है. डीएम अमन समीर ने कहा कि मामला उनकी संज्ञान में आया है और जांच के बाद ही सभी तथ्य सामने आ पाएंगे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago