Bihar

नीतीश सरकार ने खत्म कर दी नक्शा पास कराने की टेंशन खत्म, बिल्डर, वास्तुविद और इंजीनियरों की लिस्ट जारी

बिहार में नक्शा पास करने की बाधा दूर हो गई है। राज्य में वास्तुविदों और इंजीनियरों का पैनल तैयार कर लिया गया है। नगर विकास विभाग ने पंजीकरण के बाद बिल्डरों, वास्तुविदों, नगर निवेशक और सिविल इंजीनियरों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है।

विभाग ने 330 वास्तुविद, 713 सिविल इंजीनियर, 226 स्ट्रक्चरल इंजीनियर, 35 वास्तुविद, 158 पर्यवेक्षक, 678 भवन निर्माता, 6 ग्रुप एजेंसी का निबंधन किया है। विभाग की वेबसाइट पर इसकी सूची जारी कर दी है। सभी नगर निकायों से कहा गया है कि सूची में शामिल वास्तुविदों (आर्किटेक्ट) और सिविल इंजीनियरों का सत्यापन कर लें। निकायों द्वारा काली सूची में शामिल किए गए वास्तुविदों और इंजीनियरों के नाम हटा दिए जाएंगे।

पहली बार वास्तुविद सूचीबद्ध

वास्तुविदों और सिविल इंजीनियरों का सूचीबद्ध नहीं होना, नक्शा पास करने में सबसे बड़ी बाधा थी। निकायों में नक्शा पास करने के लिए आवेदन नहीं हो रहे थे। अब भवन निर्माण से जुड़े वास्तुविद, अभियंता, नगर निवेशक, पर्यवेक्षक एवं भवन निर्माताओं का विभाग द्वारा निबंधन के बाद नक्शा पास करने की बाधा दूर हो गई है।

आवेदनों की जांच के बाद बना पैनल

बिहार भवन उपविधि(संशोधन) 2022 की उपविधि के प्रावधानों के अनुसार वास्तुविद, इंजीनियर, भवन निर्माता, पर्यवेक्षक के पैनल के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। नगर विकास विभाग ने 13 से 31 मार्च का समय दिया था। इन्हीं आवेदनों की जांच के बाद पैनल तैयार किया गया है।

एक साल से बाधित थी प्रक्रिया

नगर विकास विभाग की नियमावली के बाद पिछले एक साल से ज्यादा समय से नक्शा पास करने की प्रक्रिया बाधित थी। नियमावली के अनुसार वास्तुविदों का पंजीकरण विभाग के स्तर से होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होना था। हालांकि, ज्यादा आवेदन लंबित होने पर विभाग ने मार्च में ऑफलाइन निपटारा का समय दिया था। मार्च के बाद भवन निर्माता ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के इंतजार में हैं।

निकायों में करना होगा आवेदन

नक्शा पास कराने के लिए आवेदन संबंधित नगर निकायों में ही ऑनलाइन करना होगा। सूचीबद्ध वास्तुविद द्वारा बनाया गया नक्शा जैसे ही अपलोड होगा, सॉफ्टवेयर उसकी जांच कर लेगा। नक्शा पास होने लायक है या नहीं, यह भी बता देगा। इससे अनावश्यक देरी और फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी।

पोर्टल पर दस्तावेज 31 तक कर लें अपलोड

नगर विकास विभाग ने वास्तुविद, इंजीनियरों की सूची जारी करते हुए कहा है कि जिन आवेदकों ने सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे, वे जल्द ही दस्तावेज उपलब्ध करा दें। विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने पोर्टल पर लागइन कर 31 मई शाम पांच बजे तक अपलोड करने को कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

36 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago