Samastipur

नशे के सौदागरों के खिलाफ SP का एक्शन प्लान तैयार, समस्तीपुर में ‘एंटी नारकोटिक्स’ सेल का किया गया गठन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में नशे के खिलाफ अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। एसपी विनय तिवारी ने इसको लेकर सदर डीएसपी के नेतृत्व में ‘एंटी नारकोटिक्स’ सेल का गठन भी कर दिया है। समस्तीपुर टाउन मीडिया द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र में ब्राउन सुगर, स्मैक व गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थ के सेवन व धंधे की खबरों को प्रमुखता से दिखाया जाता रहा है।

दो दिनों पहले जितवारपुर कोठी के मैनेजर से लाखों रुपए लूट की घटना को कुछ युवाओं ने स्मैक सेवन करने के बाद अंजाम दिया था। लूटपाट की इस घटना का खुलासा समस्तीपुर पुलिस ने कर दिया है। वहीं स्मैक से जुड़े मामलें पर एसपी विनय तिवारी ने संज्ञान लेते हुए शहर में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

SP ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एटीं ‘नारकोटिक्स सेल’ का गठन किया। इसकी जिम्मेदारी नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष और मथुरापुर ओपी अध्यक्ष को दी गई है। वहीं टीम नेतृत्व की जिम्मेदारी सदर DSP को दी गई है। यह सेल शहर में जहां-जहां नशा का कारोबार हो रहा है, वहां सूचना के आधार पर नशे के चेन तोड़ते हुए एक महीनें के अंदर बड़ी कार्रवाई करेगी। इसको लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को टार्गेट जिम्मेदारी सौंप दी है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago