Bihar

बिहार: 9 दिन की बेटी को पुल पर छोड़ पति-पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, रात भर पुल पर रोती रही नवजात बच्ची

बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दर्दनाक खबर है। पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया की है। गोताखोरों की मदद से पत्नी के शव को निकाल लिया गया है। पति के डेड बॉडी की तलाश जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे पति-पत्नी में विवाद करते हुए सिकरहना नदी के लालबेगिया स्थित पुल पर पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। इसी दौरान दोनों बारी-बारी से सिकरहना नदी में कूद गए। उनकी गोद में एक नवजात बच्ची थी। बच्ची को फूल पर ही छोड़ दिया। रात भर बच्ची वही पड़ी हुई रोती रही।

मृतक दंपति की पहचान हो गई है। विवाहिता मुस्कान कुमारी लालबेगिया गांव निवासी किशोरी प्रसाद की पुत्री थी। उसका पति सिया नंदन कुमार था जो शिकार गंज थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव निवासी रविंद्र प्रसाद का बेटा था। डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि 9 दिन पहले मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसे छोड़कर वह दुनिया से चली गई।

मुस्कान का शव निकाल लिया गया है लेकिन, सियानंदन का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। उसे खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। इस मामले में चिरैया थाना पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। बेटी के जन्म होने के 9 दिन बाद ही पति पत्नी द्वारा आत्महत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

6 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

22 घंटे ago