Bihar

पटना महावीर मंदिर: रोजाना 10 लाख की आमदनी, तिरुपति बाला जी के बाद दूसरे नंबर पर, इतने एकड़ जमीन के भी मालिक

कभी सालाना 11 हजार की आमदनी करने वाले महावीर मंदिर की रोजाना की इनकम अब 10 लाख रुपए को पार कर गई है। पटना महावीर मंदिर का प्रबंधन 1987 से पहले इसकी अधिकतम आमदनी पूरे साल में ग्यारह हजार बताता था। मगर मई 2023 में अब इस विख्यात मंदिर (Patna Mahavir Mandir) की आय प्रतिदिन दस लाख रुपए से ज्यादा है। इसमें मंदिर के भेंट पात्रों से निकली चढ़ावे की राशि, कर्मकांड शुल्क, नैवेद्यम् की बचत राशि, स्वैच्छिक चंदे से मिली धनराशि, विक्रय केंद्रों की बचत और बैंक से मिलने वाले ब्याज शामिल है।

महावीर मंदिर की आमदनी रोजाना 10 लाख

पटना महावीर मंदिर की आमदनी रोजाना 10 लाख रुपए से ज्यादा है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आर्चाय किशोर कुणाल ने बताया कि इसमें सभी स्रोतों से होनेवाले आय शामिल है। मंदिर की ओर से चल रहे अस्पतालों से मिलनेवाली राशि को इसमें शामिल नहीं किया गया है। किशोर कुणाल ने कहा कि न्यास समिति की ओर से जब महावीर मंदिर साल 1987 के नवंबर में अधिग्रहण किया गया था, तब मंदिर की आमदनी सालान 11 हजार के आसपास थी। मंदिर के बैंक अकांउट में एक भी रुपए नहीं था।

रामलला के मंदिर निर्माण में 10 करोड़ का सहयोग

किशोर कुणाल के मुताबिक वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन से मंदिर की आय में बढ़ोत्तरी हुई। इसी का नतीजा है कि महावीर मंदिर की ओर से परोपकार के काम करने के साथ-साथ अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में 10 करोड़ का सहयोग का संकल्प लिया गया था। अब तक 6 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। दो-दो करोड़ के दो किश्त मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने तक दे दिए जाएंगे।

पटना का महावीर मंदिर सवा सौ एकड़ जमीन का मालिक

1987 में न्यास समिति ने जब कार्य प्रारम्भ किया था तो तब महावीर मंदिर के नाम से मंदिर के अलावा कोई जमीन नहीं थी। अब इस मंदिर परिसर के विस्तार के साथ सवा सौ एकड़ से अधिक जमीन भी है। केसरिया के पास विराट रामायण मंदिर के लिए सात लाख रुपए प्रति एकड़ से बारह लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से सौ एकड़ जमीन खरीदा गया। जबकि सरकारी रेट अस्सी लाख रुपए प्रति एकड़ है। राम जानकी पथ में पड़नेवाले जमीन का मुआवजा चौगुने दाम पर मिलनेवाला है।

कई मंदिर को लोगों ने न्यास समिति को सौंपा

महावीर मंदिर न्यास समिति का विस्तार जारी है। फिलहाल न्यास समिति ने हाजीपुर के प्रसिद्ध पौराणिक गजेंद्र मोक्ष स्थल, कोनहरा घाट पर भव्य विशालनाथ मंदिर और वैशाली जिले के इस्माइलपुर में नया राम जानकी मंदिर का निर्माण कराया है। मुजफ्फरपुर के स्वर्गीय दिलीप साहु ने वहां का विशाल रामजानकी मंदिर, मनमोहन मंदिर और हनुमान मंदिर को वर्तमान महावीर मंदिर न्यास समिति के नाम कर दिया। फिर उसका जीर्णोद्धार किया गया। इसी तरह गया के शैलेश कुमार सिन्हा ने कचहरी के पास स्थित माधवानंद मंदिर न्यास समिति को सौंप दिया। कोइलवर के पास सकड़डीह के श्री रंजी सिंह ने हनुमान मंदिर न्यास समिति के हवाले कर दिया। इसके पास मेन सिक्स लेन रोड पर एक बीघा जमीन है, अब वहां भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

5 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

15 घंटे ago