Bihar

बिहार: कभी अखबार तो कभी 2 हजार के नोट का ड्रेस पहन घूम रहा युवक, सेल्फी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

बिहार के भागलपुर में इन दिनों अजीबों गरीब कास्टयूम पहने एक शख्स चर्चा में है। कभी पेपर तो इस बार दो हजार के गुलाबी रंग के नकली नोट का कॉस्टयूम बनाकर सड़कों पर ब्लॉगिंग करता है। उसने खुद को उर्फी जावेद का फैन बताया।

अजीबों गरीब कॉस्टयूम पहना यह शख्स घंटा घर निवासी ब्रजेश है। इसने बताया कि मॉडलिंग करना ही इसके जीवन का उद्देश्य है। पिता के गुजरने के बाद ब्रजेश का जीवन चुनौतियों से भरा रहा बावजूद इसके ब्रजेश ने बीएड तक की पढ़ाई की। लेकिन पढ़ाई से ज्यादा मॉडलिंग में रुचि रखने वाले ब्रजेश को उर्फी जावेद का पहनावा काफी अच्छा लगने लगा और उसके कॉस्ट्यूम के डिजाइन को देख उसी की भांति अजीबों गरीब तरह के कपड़े पहन ब्रजेश कभी कभी भागलपुर की सड़कों पर नज़र आता है। उसके साथ घूमने वाले सहयोगी म्यूजिक के साथ प्रोफेशनल कैमरे से ब्लोगिंग करते हैं। इस दफा भागलपुर की ऊर्फी जावेद ने बंद किए गुलाबी रंग के 2000 के नोट पहनकर बाजार के गलियारों में घूम रहे थे। फिर क्या था इस नई ऊर्फी जावेद को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ गई और सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस का तांता लगा रहा।

उसने बताया कि 2000 के नोट अब देश भर में बंद हो चुका है। जिसको लेकर उसने इस तरह के कॉस्ट्यूम को डिजाइन किया है। ऊर्फी जावेद की भेष में बृजेश अब काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो चुका है। बृजेश से पूछे जाने पर उसने अपने अजीबोगरीब कॉस्टयूम को लेकर कहा कि पिछले 1 साल से ऊर्फी जावेद को फॉलो कर रहा है और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता है उसने कहा कि एक छोटे शहर से तालुकात होने और पैसे की कमी के कारण वह मॉडलिंग की दुनिया में नहीं जा पा रहा है। लेकिन उसने कहा कि वह 1 दिन अपनी आइडल उर्फी से ज़रूर मिलेगा।

बातचीत के दौरान राजेश ने बताया कि लोग उसके इस तरह के पहनावे पर हंसते भी हैं लेकिन उसे किसी बात का कोई फिक्र नहीं। उर्फी जावेद से मिलना है। यह जीवन का लक्ष्य और खुद के एक बेहतर मॉडल के रूप में देखना ही उसका सपना है। उसने कहा कि कई ऐसे दोस्त हैं जो हर विकट परिस्थितियों में उसका साथ देते हैं। वहीं आम पब्लिक भी अब बृजेश की तारीफ करते नहीं थकती। सेल्फी लेने आए इस उर्फी के फैन ने कहा की भागलपुर में इस तरह से कॉस्ट्यूम पहने एक लड़के को उसने पहली बार देखा है। जिसे देख वह भी हैरान है लेकिन मॉडलिंग का यह रूप कहीं ना कहीं छोटे शहरों को आगे जरूर बढ़ाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

28 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

58 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago