समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी चौक के निकट रविवार को फास्टफुड की दुकान पर लड़कियों पर अभद्र टिपण्णी करने के विरोध में दो युवक को मारपीट कर बदमाशों ने जख्मी कर दिया। दोनों की चिकित्सा स्थानीय पीएचसी में करायी जा रही है। घटना को लेकर जख्मी युवक ने पुलिस को आवेदन देकर बदमाश युवक के विरुद्ध प्राथमिकी करने की गुहार लगायी है।
जख्मी युवक सिमरी गांव के वार्ड तीन निवासी स्व. परमानंद सिंह के पुत्र रजनीश कुमार सिंह ने आवेदन में बताया है की वह अपने चचेरे भाई आदर्श कुमार के साथ घर की कुछ लड़कियों को फास्टफुड की दुकान पर लेकर गए थे। जहां पांच युवकों ने लड़कियों पर अभद्र टिपण्णी करते सुने गए। इसका विरोध करने पर उनमें से एक युवक आलमपुर निवासी अशोक कुमार निराला का पुत्र ऋषभ कुमार राय ने लोहे के रॉड से सर पर मारा। इससे सर से काफी खून निकलने लगा और वे वहीं गिर पड़े।
इसके साथ ही चचेरे भाई आदर्श कुमार से दूसरे बदमाश उलझते हुए उसके गर्दन में रस्सी का फंदा लगा उसे घसीटते हुए जान मारने का प्रयास करने लगे। तभी आस पास के लोगों को आते देख सभी भाग गए। आवेदन में दो नामजद व तीन अज्ञात बदमाश युवक के होने की बात बताई गई है। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच पुलिस कर रही है। आरोपी युवक पर अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…