Bihar

लालू यादव लौटे पटना, समर्थकों ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को पटना पहुंचे. राजद सुप्रीमो व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद शुक्रवार को अपराह्न 3.20 बजे के आसपास दिल्ली से अपने पुत्र व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में मौजूद राजद के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लालू यादव का स्वागत किया. लालू यादव करीब सात महीने के बाद पटना वापस आए हैं.

पिछली बार लालू यादव पटना से दिल्ली गए थे. बाद में वे वहां से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए थे. वहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की. लालू के सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद वे फिर दिल्ली लौटे और वहीं स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. पांच दिसंबर 2022 को सिंगापुर में उनकी किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था. अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

लालू यादव के बिहार वापस आने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की पहल के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही बिहार में देश भर के विरोधी नेताओं की एक बैठक हो सकती है. इसमें लालू यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago