Bihar

बिहार: पूर्व राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के भाई के काफिले पर हमला, 6 से अधिक लोग घायल; गाड़ियों के शीशे तोड़े

पूर्व राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के भाई के काफिले पर शुक्रवार को हमला हो गया। हमले में गाड़ी में बैठे छह से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, छह से सात गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिवगंत नेता किंग महेंद्र के भाई व अरिस्टो कंपनी के एमडी भोला बाबू के काफिले पर घोसी थाना क्षेत्र के भारथु गांव के समीप कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

पथराव में भोला बाबू बाल-बाल बच गए। हालांकि, काफिले में शामिल छह गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ियों में बैठे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। वहीं, काफिले में शामिल एक पुलिस गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत एक सिपाही चोटिल हो गया।

बताया जा रहा है कि भारथू गांव के हाईस्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोला बाबू को बुलाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोला बाबू जहानाबाद से भारथू गांव के लिए निकले।

भारथू पंचायत भवन के समीप पहुंचने पर गांव के ही कुछ लोग काफिले के सामने आकर काला झंडा दिखाने लगे। समर्थकों ने उन्हें सामने से हटाने की कोशिश की तो, लोगों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में छह गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

हमला करने वालों को समर्थकों समेत पुलिस ने खदेड़कर भगाया। मारपीट और पथराव में विरोधी पक्ष से भी चार-पांच लोगों के चोटिल होने की सूचना है लेकिन सभी गांव से फरार हो गए हैं।

ठेकेदारी के विवाद में हमला करने की संभावना

वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ठेकेदारी के विवाद में काफिले पर हमला किया गया है। काफिले में शामिल 20 गाड़ियों में से सात गाड़ियों के शीशे पथराव में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इधर, पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

5 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago